संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर की ओ पी डी में मरीजों की उमडी भीड़

संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर की ओ पी डी में मरीजों की उमडी भीड़

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर। संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर की ओ पी डी में मरीजों की उमडी भीड़ 814 नये पुराने मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवायें दी गई। शुक्रवार को संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में अधीक्षक डाक्टर इकबाल, डाक्टर गौरव नारायन, डाक्टर तथीर फातिमा, डाक्टर अजीत सिंह, डाक्टर हसन सलीम, डाक्टर रामकुमार, डाक्टर ओमप्रकाश इत्यादि चिकित्सकों ने डायरिया, बुखार,पेट दर्द, हड्डी इत्यादि बीमारियों से ग्रसित 814 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवायें दी हैं। वहीं 52 मरीजों के डिजीटल व मैनुवल एक्सरे तथा 294 मरीजों के खून की जांच करवाई गई है। अधीक्षक डाक्टर इकबाल ने कोल्ड रुम में कूलर,दवायें ओ आर एस आदि आवाश्यक दवायें एंव इस वार्ड में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों को आवाश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।