थाना सम्पूर्ण समाधान दिवस कोतवाली बदोसरांय उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज की अध्यक्षता एंव प्रभारी निरीक्षक राम अवतार राम के संयोजन में हुआ

थाना सम्पूर्ण समाधान दिवस कोतवाली बदोसरांय उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज की अध्यक्षता एंव प्रभारी निरीक्षक राम अवतार राम के संयोजन में हुआ

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर। थाना सम्पूर्ण समाधान दिवस कोतवाली बदोसरांय उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज की अध्यक्षता एंव प्रभारी निरीक्षक राम अवतार राम के संयोजन में हुआ। जिसमें आयी हुई शिकायतों को उपजिलाधिकारी व तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा ने मनोयोग पूर्वक सुनकर दो मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया है।जब कि एक शिकायत में राजस्व व पुलिस टीम संयुक्त रुप से मौके पर भेजी गई है। शनिवार को कोतवाली बदोसरांय के आगन्तुक कक्ष परिसर में हुये थाना सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 3 शिकायतें आयीं जिनमें से दो शिकायतों का सुलह समझौता करवा कर समाधान कर दिया गया।एक मामले में राजस्व व पुलिस टीम मौके पर भेज कर समस्या का गुणवत्ता युक्त निस्तारण करने के आदेश उपजिलाधिकारी ने दिया है।दिवस में हिमांशू पान्डेय, लक्ष्मीकांत तिवारी, शुभेन्द्र अवस्थी, राधेश्याम वर्मा, महेन्द्र जायसवाल,सुधांशू कटियार, उपनिरीक्षक सालिक राय, विश्वनाथ,रवि सरोज आदि मौजूद रहे।