महिला सशक्तिकरण के तहत नोकिया स्मार्ट पुर परियोजना अन्तर्गत ऋचा संस्था द्वारा ट्रेनिंग सत्र का आयोजन- किया

महिला सशक्तिकरण के तहत नोकिया स्मार्ट पुर परियोजना अन्तर्गत ऋचा संस्था द्वारा ट्रेनिंग सत्र का आयोजन- किया

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। बाराबंकी।महिलाओं और लड़कियों की आजीविका हेतु नोकिया स्मार्टपुर परियोजना के तहत ऋचा संस्था द्वारा ट्रेनिंग सत्र का आयोजन- महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर नारी का उद्देश्य लेकर ऋचा संस्था द्वारा नोकिया स्मार्टपुर परियोजना के तहत हरख ब्लॉक में आर इ एस टी आई के सहयोग से बरौली मलिक पंचायत में आजीविका के मुद्दे पर ट्रेनिंग सत्र का आयोजन किया गया जिसमें लड़कियों और महिलाओं को ब्यूटीशियन, सिलाई, अचार बनाना, अगरबत्ती बनाना तथा अन्य विभिन्न प्रकार के उत्पाद तैयार कर उनकी आय का श्रोत बनाने के लिए ट्रेनिंग दी गई। ऋचा के स्टेट हेड श्री अतुल पांडेय जी ने लड़कियों और महिलाओं को उनकी शक्ति की याद दिलाते हुवे कहा कि आप घर के काम निपटाने के बाद इतनी कमाई कर सकती है कि बच्चों और अपनी छोटी छोटी जरूरतों के लिए घर के मुखिया का मुंह न देखना पड़े अपितु मुखिया का सहयोग कर अपने घर को चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। कश्मीर से आए हुवे पीरजादा अतहर साहब ने भी हौसलफजई की और सशक्त महिला सशक्त समाज की बात की। बाराबंकी जिले के ऋचा के कार्यक्रम अधिकारी श्री धर्मेन्द्र जी ने लड़कियों के कौशल विकास पे जोर देते हुवे बताया कि हुनरमंद लड़की अभी माता पिता का सहयोग कर सकती है आगे चलकर वह अपने घर में अबला नहीं रहेगी इसलिए शिक्षा के साथ कोई हुनर सीखना बहुत महत्वपूर्ण है। ग्राम प्रधान ने गांव के विकास के लिए संस्था का आभार व्यक्त किया , ट्रेनिंग सत्र में सैकड़ों लोग शामिल हुवे जिसमें 40 महिलाओं ने ट्रेनिंग लिया। इस अवसार पर संस्था से अजय सिंह, अमित यादव ,कंचन राठौर , ईशा, जतिन,कमलेश और पंचायत के कई संभ्रांत लोग शामिल हुए।