बडे बाबा की समाधि पर ब्रह्ममुहुर्त की पाप नाशक चिन्ताहरण महाआरती में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया
अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर। श्री समर्थ साहेब जगजीवन दास बड़े बाबा की गुरुवार की पाप नाशक चिन्ताहरण महाआरती में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर अपने को कृतार्थ किया है। बताते चलें कि बड़े बाबा के दरबार में गुरुवार की ब्रह्ममुहुर्त में होने वाली पाप नाशक चिन्ताहरण महाआरती में बडी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पवित्र अभरन सरोवर में आचमन कर स्वामी जी की महाआरती में सम्मिलित होकर रोजी रोजगार में बरकत एंव विश्वमानव कल्यांण की कामना करते हैं।स्वामी जगजीवन दास बड़े बाबा अपने अनुयायियों की मंशा को फलीभूत करते हैं।इस मौके पर महन्त विशाल दास, अमान दास,महरा दास, राजकुमार,छन्नू महराज भोलादास आदि मौजूद रहे।









