25वीं बार से अधिक रक्तदान कर मिसाल बने अंकित द्विवेदी
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट। मऊ क्षेत्र अंतर्गत खपटिहा गांव निवासी और इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता अंकित द्विवेदी ने 25 बार से अधिक रक्तदान कर मानव सेवा की मिसाल पेश की है। रविवार को इलाहाबाद में उन्होंने एक बार फिर रक्तदान किया और युवाओं को इस महादान के लिए प्रेरित किया। अंकित द्विवेदी ने कहा कि रक्तदान से जरूरतमंद लोगों की जान बचाई जा सकती है। युवाओं को बढ़-चढ़कर रक्तदान करना चाहिए, क्योंकि यह सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त कई लोगों के लिए जीवनदान साबित हो सकता है। उनके लगातार रक्तदान करने की पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि अंकित द्विवेदी का यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक है और इससे युवाओं में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।









