सैनिक के सेवानिवृत होने पर हुआ नागरिक अभिनन्दन, विधायक सुरेश यादव ने किया सम्मानित
विनय सिंह निष्पक्ष जन अवलोकन बाराबंकी | यह जानकर बहुत गर्व महसूस हुआ। एक सैनिक जब अपनी सेवा पूरी कर अपनी माटी पर लौटता है, तो वह क्षण पूरे क्षेत्र के लिए सम्मान का होता हैं यह बात सोमवार को सेवा निवृत हो कर धर लौटे सेना के जवान प्रेम सिंह यादव का नागरिक अभिनन्दन करते हुए सदर विधायक सुरेश यादव ने कस्बा बडेल मे कही शहर के बड़ेल निवासी, प्रेम सिंह यादव अपनी सेना की गौरवशाली सेवा पूरी कर रिटायर्ड होकर अपनी कर्मभूमि वापस लौटते ही विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने प्रेम यादव का माल्यार्पण कर और मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया। विधायक श्री यादव ने कहा कि एक सैनिक अपनी जवानी के सबसे महत्वपूर्ण वर्ष देश की सीमाओं की रक्षा में समर्पित कर देता है, और उनका सम्मान करना हम सभी का परम कर्तव्य है। तिरंगे की आन-बान-शान की रक्षा करने वाले जांबाज सैनिक का नागरिक अभिनंदन हैं फौजी कभी रिटायर नहीं होता, वह सदैव समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत रहता है।नागरिक अभिनन्दन पर सेवानिवृत सैनिक के परिजन सहित भारी संख्या मे स्थानीय लोग मौजूद रहे