सेवा पखवाड़े के अंतर्गत प्रबुद्धजन सम्मेलन सम्पन्न।

सेवा पखवाड़े के अंतर्गत प्रबुद्धजन सम्मेलन सम्पन्न।

निष्पक्ष जान अवलोकन! सिंगरौली/ भारतीय जनता पार्टी का सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिवस से लगातार चल रहा है। इसी क्रम मे भारतीय जनता पार्टी का जिलास्तरीय प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन जयंत के वर्कर्स क्लब में आयोजित हुआ। प्रबुद्ध जन सम्मेलन में ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह, लोकसभा सांसद डॉ राजेश मिश्रा, सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, सीडा अध्यक्ष दिलीप शाह, निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय, पूर्व विधायक राम लल्लू वैश्य , पूर्व जिलाध्यक्ष एवं  प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राम सुमिरन गुप्ता, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अर्चना सिंह विशेष रूप से मंचासीन रहे तथा सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने की। प्रबुद्ध जन सम्मेलन मे विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ तथा जिले के प्रबुद्ध जन सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ भारत माता तथा पितृ पुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ तथा स्वागत उद्बोधन जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 17 सितंबर से आयोजित हो रहे सेवा पखवाड़े में समस्त भारतीय जनता पार्टी विभिन्न आयामों मे जन सेवा के कार्यक्रम कर रही है तथा रक्तदान, स्वच्छता अभियान, खेल कूद के विभिन्न कार्यक्रमों के साथ-साथ अन्य सेवा कार्यक्रम आयोजित कर रही है जिसमे जिले के समस्त जनप्रतिनिधि के साथ भाजपा के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री जी के स्वदेशी अभियान को बढ़ावा देने तथा लोकल फार वोकल के मंत्र को अपनाने का संदेश दिया। अपने उद्बोधन में लोकसभा सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने आगामी 25 वर्ष के भारत की रूप रेखा और विजन लेकर काम कर रहे हैं तथा 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प पर काम कर रहे हैं। सांसद ने नेक्स्ट जनरेशन जी एस टी सुधारों को ऐतिहासिक बताते हुए इसे भारत के आम नागरिक के जीवन में अमृत की तरह‌ बताया है। देश की प्रगति के साथ ही आम जन मानस के जीवन स्तर का सुधार हो इस हेतु सरकार कृत संकल्पित है तथा हर वो कदम उठाएगी जो आवश्यक हो ऐसा सांसद जी ने प्रबुद्ध जन सम्मेलन में कहा। सम्मेलन को पंचायत राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह तथा विधायक रामनिवास शाह ने भी संबोधित किया। संचालन जिला महामंत्री योगेन्द्र द्विवेदी ने किया तथा आभार प्रकटन जिला महामंत्री लालपति साकेत ने किया। कार्यक्रम मे प्रमुख रूप जिला पदाधिकारियों में  सुरेंद्र सिंह बैश्य कृष्ण कुमार कुशवाहा, पूनम गुप्ता विनोद चौबे कचनी, प्रदीप शाह, विजया सिंह पटेल, विक्रम सिंह चंदेल,  द्रौपदी सिंह,  प्रीति पनाड़ीया, अलोक यादव, हर्ष सिंह, संदीप झा, रेखा यादव, सुमन सिंह अंजनी जायसवाल, विजय बैश्य, जिला आईटी संयोजक सुरेश गिरि, मोर्चा से किसान मोर्चा अध्यक्ष विनोद चौबे, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा जायसवाल, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष कमलेश वैश्य, 21 मंडल के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री की उपस्थिति रही. वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध जन में गिरिजा पाण्डेय, मधु झा, विनोद दूबे, बाल मुकुंद शाह, रामशंकर, राम बहादुर दूबे की उपस्थित रही।