सुदृढ़ीकरण योजना के तहत रबी कृषि निवेश मेला और गोष्ठी का आयोजन
निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर(बाराबंकी)व्लाक के ग्राम असोहना में कृषि सूचना तंत्र सुदृढ़ीकरण योजना के तहत रबी कृषि निवेश मेला और गोष्ठी का आयोजन कुर्सी विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा मुख्य अतिथित्व के रूप हुआ। जिसमें विधायक वर्मा ने कृषि, गन्ना, मत्स्य, उद्यान और पशुपालन विभागों के साथ-साथ निजी विक्रेताओं द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया।इसके बाद दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया गया। उप कृषि निदेशक धीरेन्द्र सिंह ने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं और संतुलित उर्वरक प्रयोग की जानकारी दी। जिला कृषि अधिकारी राजित राम ने किसानों को कृषि निवेशों की गुणवत्ता व उपलब्धता के प्रतिजागरूक करते हुए सबसे खरीद पर बिल लेने की अपील की। जिला कृषि रक्षा अधिकारी विजयकुमार ने फसलों में कीट -रोग नियंत्रण हेतु आई.पी.एम.विधियों तथा भूमिशोधन व बीजशोधन के महत्व पर प्रकाश डाला। कृषि विशेषज्ञ अरुण कुमार सिंह ने मौसम परिवर्तन से पशुओं में होने वाले रोगों के निदान और जैविक व प्राकृतिक खेती की तकनीकों पर जानकारी दी। अपने संबोधन में विधायक साकेन्द्र वर्मा ने संतुलित उर्वरक उपयोग के साथ जैविक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया, जिससे फसलोंकी गुणवत्ता बढ़े और जीवनशैली संबंधी बीमारियों से बचाव हो सके। उन्होंने किसानों से सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक रहकर समय पर आवेदन करने का आग्रह किया। इस अवसर पर भूमि संरक्षण अधिकारी कुर्सी डॉ. विनोद कुमार यादव, भूमि संरक्षण अधिकारी गोमती सौरभ कुमार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसान और महिला किसान उपस्थित रहे। अंत में, भूमि संरक्षण अधिकारी कुर्सी ने नवीन तकनीकों को खेती में अपनाने का आह्वान करते हुए सभी अतिथियों, अधिकारियों और किसानों का आभार व्यक्त किया।