विकास विभाग एंव पशुपालन विभाग की टीम ने सैदनपुर में घायल दो सांडों का उपचार कर हजरतपुर गौशाला में सिफ्ट कराया

विकास विभाग एंव पशुपालन विभाग की टीम ने सैदनपुर में घायल दो सांडों का उपचार कर हजरतपुर गौशाला में सिफ्ट कराया

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। विकास विभाग व पशुपालन विभाग की टीम ने सैदनपुर में दो घायल सांडों को पकड कर उपचार कराने के पश्चात हजरत पुर गौशाला को भिजवा दिया है। बुधवार को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सैदनपुर मशूद रियाज ने विकास खंण्ड कार्यालय सिरौलीगौसपुर व उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सिरौलीगौसपुर को दो घायल सांडों की सूचना दी जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए खंण्ड विकास अधिकारी संजीव गुप्ता,उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ गयाप्रसाद ने सैदनपुर को सन्तोष कुमार एंव विकास खंण्ड सिरौलीगौसपुर से सफाई कर्मचारियों को मौके पर भेज कर घायल दोनों सांडों का उपचार किया और उन्हें लदवाकर हजरत पुर गौशाला में सिफ्ट करवा दिया है।