मऊ में अवैध खनन पर कार्रवाई: उप जिलाधिकारी ने यमुना किनारे से जेसीबी मशीन जब्त की

मऊ में अवैध खनन पर कार्रवाई: उप जिलाधिकारी ने यमुना किनारे से जेसीबी मशीन जब्त की

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट। के मऊ तहसील क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। उप जिलाधिकारी राम ऋषि रमन ने यमुना नदी के किनारे अवैध रूप से खनन कर रही एक जेसीबी मशीन को जब्त कर लिया। मशीन को मऊ थाने को सौंप दिया गया है। उप जिलाधिकारी को सूचना मिली थी कि यमुना रोड मऊ के पास नदी किनारे जेसीबी मशीन से मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि एक जेसीबी मशीन नियम विरुद्ध तरीके से मिट्टी निकाल रही थी। अधिकारियों को देखकर मशीन चालक भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन उप जिलाधिकारी ने उसे पकड़ लिया। जेसीबी मशीन को तत्काल प्रभाव से जब्त कर मऊ थाने में जमा करा दिया गया। इस संबंध में खनिज विभाग को भी रिपोर्ट भेज दी गई है। उप जिलाधिकारी राम ऋषि रमन ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ उनकी लगातार नजर है। उन्होंने चेतावनी दी कि क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति अवैध खनन करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में दहशत का माहौल है।