प्राथमिक शिक्षक संघ बाराबंकी के जिला आईटी सेल (मीडिया) प्रभारी बने दिलीप कुमार तिवारी

प्राथमिक शिक्षक संघ बाराबंकी के जिला आईटी सेल (मीडिया) प्रभारी बने दिलीप कुमार तिवारी

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। बाराबंकी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जनपद बाराबंकी की नई कार्यसमिति के गठन के क्रम में संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय द्वारा जिला पंचायत कार्यालय, बाराबंकी में दिलीप कुमार तिवारी को जिला आईटी सेल प्रभारी (मीडिया) पद का दायित्व सौंपा गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें संगठन की संविधान एवं नियमावली के अनुरूप शिक्षकों व संगठन के हित में सक्रिय रूप से कार्य करने के निर्देश दिए। प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय ने नवगठित कार्यसमिति को बधाई देते हुए कहा कि संगठन में ऊर्जावान एवं कर्मठ शिक्षकों को जिम्मेदारी देकर शिक्षक हितों की रक्षा एवं शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही ब्लॉक एवं जनपद स्तर की शेष कार्यकारिणी का भी गठन किया जाएगा, जिससे शिक्षकों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय सदस्य उमा नाथ मिश्रा, उत्तर प्रदेशीय मृतक आश्रित शिक्षणोत्तर कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष जुबेर अहमद, प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय संगठन मंत्री डॉ. देवेंद्र कुमार द्विवेदी,सुरेंद्र जायसवाल , आशुतोष मिश्रा ,पंकज वर्मा ,श्याम किशोर बाजपेई, आदर्श पाण्डेय, ललित पाण्डेय, मनोज सिंह, कार्यालय प्रभारी संजय पाण्डेय, अजय शुक्ला, शिव सागर सिंह, सुनील त्रिपाठी ,दिवाकर गाँधी, विवेक गुप्ता , अंकित जायसवाल, अनूप अवस्थी , राज कुँवर दुबे सहित अनेक पदाधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने दिलीप कुमार तिवारी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में आईटी सेल (मीडिया) संगठन की गतिविधियों के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।