प्रदीप यादव प्रभारी  एक्स ईन.  जलकल मुख्यालय बने

प्रदीप यादव प्रभारी  एक्स ईन.  जलकल मुख्यालय बने

निष्पक्ष जन अवलोकन।

अमित कुमार चावला।

 लखनऊ। जलकल  जोन 3 के प्रभारी एक्स. ईन. प्रदीप यादव को जलकल मुख्यालय के प्रभारी एक्स ईन  की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। ऐसा सहायक अभियंता सचिन सिंह यादव के  जलकल विभाग प्रयागराज के लिए  ट्रांसफर होने के चलते किया गया है। जलकल महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने अपने कार्यालय आदेश में कहा है  कहा गया है कि रविकांत सिंह ,सहायक अभियंता  जलकल विभाग कानपुर एवं मनोज कुमार  जलकल विभाग, प्रयागराज द्वारा  जलकल विभाग लखनऊ में अभी ज्वाइन नहीं किया गया है।  तथा सचिन सिंह यादव सहायक अभियंता को जलकल विभाग प्रयागराज हेतु कार्य मुक्त कर दिया गया है। इसलिए अग्रिम आदेशों तक प्रदीप यादव ,प्रभारी अधिशासी अभियंता जोन 3  अपने कार्यों के साथ में प्रभारी अधिशासी अभियंता मुख्यालय के दायित्वों का भी निर्वहन करेंगे।