तहसील सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के कोटवा धाम चौराहे पर न्याय के देवता शनिदेव जी महराज व हनुमान जी एंव ब्रह्मदेव जी महराज का भन्डारा 17 जनवरी आज
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर। तहसील क्षेत्र के ग्राम श्रीकोटवाधाम में न्याय के देवता शनिदेव जी महराज का हवन पूजन एवं विशाल भन्डारे का आयोजन किया गया है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए शनिदेव जी महराज की भक्त श्रीमती गुड़िया देवी ने बताया है कि सुबह 9 बजे से 12 बजे तक शनिदेव जी महराज, ब्रह्मदेव जी व हनुमान जी महराज का हवन पूजन तत्पश्चात 1 बजे से विशाल भन्डारे का शुभारंभ होगा जिसमे जनपद के कोने कोने से श्रद्धालुओं के साथ भाजपा,सपा,बहुजन समाज पार्टी,आजाद समाज पार्टी, राष्ट्रीय जन मानस पार्टी, भारतीय किसान यूनियन के प्रमुख नेता एंव हजारों की संख्या में कार्यकर्ता भन्डारे में भाग लेंगे।