डॉक्टर रोशनी रावत पैजेंटी संस्था वाॅगस्टार की रहीं हैं फर्स्ट रनर अप

डॉक्टर रोशनी रावत पैजेंटी संस्था वाॅगस्टार की रहीं हैं फर्स्ट रनर अप

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत एडवोकेट।। लखनऊ/ बाराबंकी।इंडियन मेडिकल एसोसिएशन लखनऊ ने डॉ रोशनी रावत को यंहा एक भब्य कार्यक्रम में महिला अचीवर अवार्ड 2026 से सम्मानित किया। डॉ रोशनी रावत पैजेंटी संस्था वाॅगस्टार की फर्स्ट रनर अप रहीं हैं। अन्तर्राष्ट्रीय महिला सम्मान दिवस पर महिला सम्मान दिवस समारोह एवं होली मिलन फूलों की होली समारोह की मुख्य अतिथि डॉ बबिता सिंह चौहान अध्यक्ष राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में आई एम ए भवन रिवर बैंक कालोनी लखनऊ में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन लखनऊ एंव लखनऊ आब्स्टेट्रिक्स एंव गाइनेकोलॉजिस्ट सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आई सी आई सी बैंक एंव चंदन गुरुप के सहयोग से बहुत ही सुव्यवस्थित तरीके से धूमधाम के साथ मनाया गया। डॉ रोशनी रावत इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की आजीवन सदस्या है एंव मौजूदा समय में एस जी पी जी आई लखनऊ में जूनियर रेजिडेंट के रुप में अध्यनरत है।इस मौके पर डॉ रोशनी रावत ने बहुत ही भावुक होकर कहा कि सम्मानित वरिष्ठ चिकित्सकों नागरिकों की मौजूदगी में इस आवार्ड को पाकर काफी खुश और गौरवान्वित हैं।यह शानदार कार्यक्रम आई एम ए लखनऊ के अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार अस्थाना सचिव डॉ स्वेता श्रीवास्तव आई एम ए के सभी सम्मानित सदस्यों के कुशल मार्गदर्शन एवं अनिल यादव कार्यालय प्रभारी के सहयोग से कार्यक्रम सम्पंन कराया गया।