विकास की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में ई केवाईसी का रहा मुद्दा

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौली गौसपुर बाराबंकी। स्थानीय विकासखंड के सभागार में खंड विकास अधिकारी संजीव गुप्ता की अध्यक्षता में विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की गई । बैठक में कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए बीडीओ ने कहां कि मनरेगा मजदूरों की ई केवाईसी तथा दस्तावेजों को लेकर अधूरे पड़े मनरेगा कार्य समय से पूरे किए जाएं। अधूरे पड़े प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास को समय से पूरे ना होने पर कार्रवाई निश्चित है। इसके अतिरिक्त जिओ टैर्किग और एनआरएलएम के तहत समय रहते महिलाओं के समुह बना लिए जाएं। फैमिली आईडी बनाए जाने का कार्य तेज किया जाए। इस मौके पर सहायक खंड विकास अधिकारी मनोज मिश्रा कुलदीप वर्मा सुरेश चंद विवेक वर्मा आदि मौजूद रहे।