क्षेत्र में बीती देर शाम एक व्यक्ति की नाले में गिरने से मौत हो गई।

निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर(बाराबंकी) क्षेत्र में बीती देर शाम एक व्यक्ति की नाले में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान पूरे गुलाम मोहम्मद पट्टी निवासी 50 वर्षीय अमरेश पुत्र बराती लाल के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार,अमरेश गुरुवार शाम अपने घर के पास हैंडपंप पर पानी लेने गए थे। वहीं उनका संतुलन बिगड़ा और वे नाले में गिर गए। जब काफी देर तक जब वे घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। परिजनों और स्थानीय लोगों ने उन्हें नाले में गिरा हुआ पाया। ग्रामीणों की मदद से अमरेश को नाले से बाहर निकालकर तुरंत फतेहपुर स्थित सीएचसी ले गये।वहां तैनात डॉ. अवधेश कौशल ने अमरेश को मृत घोषित कर दिया।