कोटवाधाम विद्युत उपकेन्द्र से अघोषित बिजली कटौती की शिकायत उच्च अधिकारियों से की जायेगी
अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर।कोटवाधाम विद्युत उपकेन्द्र की अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान रात में विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपभोक्ताओं के फोन नहीं उठाते अधिकांश विद्युत कर्मचारी के मोबाइल स्विच ऑफ रहते हैं। बताते चलें कि विद्युत उपकेन्द्र कोटवाधाम से लगभग 65 गांवों को विद्युत आपूर्ति की जाती है रात करीब 10,बजकर 15 मिनट से रात्रि 12, बजकर 15 मिनट तक अघोषित कटौती की जाती है जो कि इस उपकेन्द्र की दिन चर्या बन चुकी है।ऐसे में सबसे अधिक मरीजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। विना पूर्व किसी सूचना के उपभोक्ताओं विजली कटौती उपभोक्ताओं में विजली विभाग के खिलाफ खांसा आक्रोश ब्याप्त है।कोटवाधाम के आनन्द कुमार पटेल, विपिन कुमार वर्मा,अजय कुमार रावत एडवोकेट,पप्पू दिनेश कुमार कश्यप, भूपेन्द्र सिंह,संजय रावत सहित तमाम लोगों ने विद्युत कर्मियों के रवैय्या पर नाराजगी जाहिर करते हुए चेतावनी दी है कि विना पूर्व सूचना के अघोषित बिजली कटौती की गई तो उच्च स्तरीय अधिकारियों के संज्ञान में मामला लाया जायेगा।









