किनारे शौच हेतु गई थी, तभी दो बाइक सवार युवकों ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म और जेवर छीन कर जानमाल
निष्पक्ष जन अवलोकन l विजय राम जायसवाल l फतेहपुर(बाराबंकी)l थाना क्षेत्र में बीती शाम एक 45 वर्षीय महिला घर से कुछ दूर शारदा सहायक नहर के किनारे शौच हेतु गई थी, तभी दो बाइक सवार युवकों ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म और जेवर छीन कर जानमाल की धमकियां देते हुए फरार हो गये। पीड़िता अनुसार, स्थानीय कोतवाली क्षेत्र की एक 45 वर्षीय महिला घर से कुछ दूर गुजरी शारदा सहायक नहर के किनारे शौच करीब पांच बजे गई थी,तभी दो बाइकसवार युवकों ने जबरदस्ती महिला का हाथ पकड़ लिया।महिला ने खुद को छुड़ाकर भागने की कोशिश की, आरोपियों ने उसका पीछा किया, जिससे वह गिर पड़ी।महिला के शोरमचाने परआरोपी कुछ देर के लिए पीछे हटे और वह आगे बढ़ने लगी जैसे ही वह आगे बढ़ी,उन्होंने उसे दोबारा पकड़ लिया।तभी दो बाइक सवार युवकों ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म और जेवर छीनकर जानमाल की धमकियां देते हुए फरार हो गये आरोप है कि दोनों युवकों ने महिला का मुंह दबाकर उसे नहर किनारे ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद उन्होंने महिला के शरीर से चांदी के पायल, बिछिया,सोने के कान के टॉप्स, मंगल सूत्र और नाक की बिंदी लूट ली।जाते समयआरोपियों ने घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना बाद पीड़िता अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी आपबीती बताई। परिजन उसे तुरंत फतेहपुर थाने ले गए, जहां पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और रात में ही घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई। कोतवाल अमित प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी परिचय या आशनाई से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है जांच बाद कार्रवाई की जाएगी।