अधेड़ महिला को सर्प ने डसा संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में चल रहा है उपचार

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। एक महिला सफाई मित्र को कचरा प्रबंधन करते समय सांप ने काट लिया। यह घटना मंगलवार सुबह रामपुर भवानीपुर गांव के बाहर स्थित आर आर सी सेंटर पर हुई।50 वर्षीय जमीना देवी वाल्मीकि पत्नी जुम्मन कचरे से प्लास्टिक और लोहा अलग कर रही थीं। इसी दौरान कचरे के ढेर में छिपे एक सांप ने उनके हाथ में काट लिया। सांप काटने के बाद महिला ने हाथ झटका, जिससे सांप दूर जा गिरा और भाग गया।घटना की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नियाज अंसारी तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल महिला को अपनी गाड़ी से सिरौली गौसपुर के संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहाँ उनका इलाज जारी है।सूचना मिलने पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत मनोज मिश्रा, ग्राम पंचायत सचिव मनीष शुक्ला, राजेश कुमार, सतीश वर्मा और सुरेश कुमार यादव सहित ब्लॉक के कई अधिकारी और कर्मचारी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने महिला के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।इमरजेंसी में उपचार कर रहे डॉक्टर संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि महिला की हालत में सुधार है और वह खतरे से बाहर हैं।