अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह मसौली (बाराबंकी)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सीएचओ, एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं को उनके सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी अवधेश कुमार यादव ने स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मानित करते हुए कहा कि आशा, एएनएम एवं सीएचओ ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं, जिनके समर्पण और मेहनत से ही स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुँच रहा है। दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 अवधेश कुमार यादव, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा0 राधे श्याम गौड़ ने सीएचओ ज्योति गौड़ एवं मीनू मौर्या, एएनएम सुधा, संगीता एवं निशि पाल, डॉ प्रीति वर्मा, डॉ नीलम चौधरी तथा विभिन्न आशा कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य सेवाओं में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इन सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में आयुष्मान कार्ड निर्माण, आभा आईडी, टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं तथा अन्य जनस्वास्थ्य कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित स्वास्थ्य कर्मियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।






