विजय कुमार यादव बने विश्व हिंदू महासंघ के सोनभद्र जिलाध्यक्ष

विजय कुमार यादव बने विश्व हिंदू महासंघ के सोनभद्र जिलाध्यक्ष

निष्पक्ष जन अवलोकन/अमर नाथ ऊ ​सोनभद्र। विश्व हिंदू महासंघ के संगठन विस्तार के क्रम में विजय कुमार यादव को जनपद सोनभद्र का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति एवं प्रदेश महामंत्री दिग्विजय सिंह राणा की सहमति से की गई है।नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजय कुमार यादव को संगठन को मजबूत करने और हिंदुत्व के मूल्यों के प्रसार की जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताते हुए यह निर्देश दिया है कि वे संगठन के दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करें। उनकी इस नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।