राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत पंचायत प्रतिनिधियों का दो दिवसीय डिजिटल प्रशिक्षण

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत पंचायत प्रतिनिधियों का दो दिवसीय डिजिटल  प्रशिक्षण

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौली गौसपुर बाराबंकी। स्थानीय विकासखंड के सभागार में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत पंचायत प्रतिनिधियों का दो दिवसीय डिजिटल साक्षरता पुनश्चर्या प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। अनवासीय प्रशिक्षण में प्रधान वार्ड मेंबर और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने प्रतिभाग किया है। लखनऊ से आए मास्टर ट्रेनर डॉ योगेंद्र प्रसाद त्रिपाठी ने प्रशिक्षित करते हुए कहा कि डिजिटल सेवाओं और गांव में एप के माध्यम से हो रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारियां दी हैं। महिला ट्रेनर रितिक सोनकर ने ग्राम प्रधानों को सरकार द्वारा चलाए जा रहे एप आधारित कार्यों की जानकारी देकर उनके डिजिटल क्षमता को बढ़ाया है। प्रशिक्षण के दौरान एप पर बरती जाने वाली सावधानियां की भी विस्तार से जानकारियां दी है। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी संजीव गुप्ता सहायक खंड विकास अधिकारी मनोज मिश्रा पंचायत सचिव राजेश कुमार कुलदीप वर्मा सुरेश यादव देवेंद्र मनीष शुक्ला के अतिरिक्त ग्राम प्रधान रोजगार सेवक तथा वार्ड के सदस्य मौजूद रहे।