मऊ तहसील आईजीआरएस निस्तारण में प्रदेश में प्रथमः चित्रकूट की तहसील ने लगातार तीसरी बार हासिल की उपलब्धि

मऊ तहसील आईजीआरएस निस्तारण में प्रदेश में प्रथमः चित्रकूट की तहसील ने लगातार तीसरी बार हासिल की उपलब्धि

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।मऊ चित्रकूट जिले की मऊ तहसील ने जनवरी माह में आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) निस्तारण में प्रदेश भर में पहला स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि तहसील ने लगातार तीसरी बार हासिल की है। कुल 350 तहसीलों में मऊ ने यह शीर्ष स्थान प्राप्त किया, जबकि इसी अवधि में चित्रकूट जिले की समग्र रैंकिंग 75 जनपदों में से 15वीं रही। प्रदेश में चित्रकूट जिले की अन्य तहसीलों की रैंकिंग भी जारी की गई। इस माह मऊ तहसील के साथ-साथ मानिकपुर और राजापुर तहसीलों ने भी लगातार दूसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, कर्वी तहसील 140वें स्थान पर रही।मऊ तहसील को लगातार तीसरी बार यह सफलता उप जिलाधिकारी (एसडीएम) राम ऋषि रमन की प्रभावी कार्यशैली और निगरानी के कारण मिली है। उनके प्रयासों से शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित हुआ है। एसडीएम राम ऋषि रमन व्यक्तिगत रूप से प्रत्येक शिकायत पत्र की निगरानी करते हैं। मुख्यमंत्री पोर्टल या आईजीआरएस पर कोई भी आवेदन प्राप्त होने पर, वे अपनी टीम के साथ मौके पर जाकर उसका निस्तारण सुनिश्चित करते हैं। यह प्रगति जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के मार्गदर्शन में हुई है, जिसमें वे स्वयं सक्रिय होकर प्रत्येक शिकायत के निस्तारण में सहयोग करते हैं। इस प्रभावी प्रणाली और उप जिलाधिकारी के सक्रिय दृष्टिकोण से जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है। इससे शिकायतकर्ताओं में संतोष का भाव देखा जा रहा है और प्रशासन के प्रति उनका विश्वास बढ़ा है।