बैलगाड़ी से निकली बारात का पूर्व प्रधान ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट। समाज की पुरानी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए राम सहाय यादव लोढवारा के सुपुत्र श्रीराम यादव उज्जैन के पुत्र की शादी में बैलगाड़ी से बारात गई जिसका पूर्व प्रधान हरिमोहन यादव ने अपने परिजनों के साथ पुष्प वर्षा कर उसका स्वागत किया और बिना ज्यादा किसी खर्च व फिजूल खर्ची से बचने का ऐसी बरातों को बढ़ावा देने के लिए पुनः प्रचलित करने के लिए प्रेरित कर गांव के लोगों को संदेश प्रस्तुत किया सभी बाराती नए अंदाज में दिखे । इस कार्यक्रम में दुबारी के पूर्व प्रधान राममिलन यादव सूरज यादव राहुल यादव आशीष यादव रोहित यादव आदि लोग पुष्प वर्षा कर बारातियों का स्वागत किया।