गोरखपुर: कलेक्ट्रेट से एसी एग्जास्ट चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद

गोरखपुर के कलेक्ट्रेट परिसर से एसी एग्जास्ट चोरी करने वाले आरोपी को कैंट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चोरी गया वोल्टास एग्जास्ट भी बरामद हुआ।

गोरखपुर: कलेक्ट्रेट से एसी एग्जास्ट चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद
कलेक्ट्रेट परिसर से एसी एग्जास्ट चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विभव पाठक / ब्यूरो चीफ

निष्पक्ष जन अवलोकन 

गोरखपुर। चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कैंट पुलिस ने कलेक्ट्रेट परिसर से एसी का एग्जास्ट चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया वोल्टास कंपनी का एसी एग्जास्ट भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार 20 जून 2026 की रात कलेक्ट्रेट स्थित जिला प्रोबेशन कार्यालय में लगे एयर कंडीशनर के पाइप को काटकर अज्ञात चोर एसी का एग्जास्ट चुरा ले गया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना कैंट में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कैंट के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने राहुल पुत्र इलताफ अली निवासी कुलपति आवास, शिवगंगा कॉलोनी, थाना कैंट, गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से चोरी किया गया वोल्टास कंपनी का एसी एग्जास्ट बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) की बढ़ोतरी भी की गई है। पुलिस आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक घनश्याम उपाध्याय (चौकी प्रभारी कलेक्ट्रेट), उपनिरीक्षक विवेक राज सिंह (चौकी प्रभारी बेतियाहाता), कांस्टेबल जान सिंह, सुनील यादव, राजीव तथा मनोज चौधरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे अपराधों में शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।