इला चौधरी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) चित्रकूट का औचक निरीक्षण किया गया।

इला चौधरी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) चित्रकूट का औचक निरीक्षण किया गया।

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया । चित्रकूट।इला चौधरी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) चित्रकूट का औचक निरीक्षण किया गया। दौरान निरीक्षण सम्बन्धित शिक्षकों को निर्देशित किया गया कि वे विशेष तकनीकि माध्यम से बाल अपचारियों को अग्रेजी भाषा पढना, लिखना एवं बोलना सिखाने हेतु विशेष प्रयास करना सुनिश्चित करें। राजकीय सम्प्रेक्षण गृह चित्रकूट में चित्रकूट आवासित बाल अपचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के बारे में बातचीत की गयी। उनको निःशुल्क अधिवक्ता के सम्बन्ध में अवगत कराया गया और किसी बाल अपचारी के पास अधिवक्ता उपलब्ध न हो तो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से अपने वाद की पैरवी हेतु निःशुल्क अधिवक्ता प्राप्त कर सकता है। इस अवसर पर  विदिषा भूषण प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्यायबोर्ड, बीर सिंह संस्था प्रभारी, राजकीय सम्प्रेक्षण गृह उपस्थित रहे।