एसडीएम पर दुर्व्यवहार का आरोप, वकीलों ने किया न्यायिक कार्य से बहिष्कार

निष्पक्ष जन अवलोकन

बदायूँ/बिल्सी। सोमवार को तहसील बार के सभागार में बार एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में उपजिलाधिकारी प्रशासन द्वारा 3 फरवरी एवं इससे पूर्व भी अधिवक्ताओं के साथ किए गए कथित दुर्व्यवहार की कड़ी निंदा की गई। अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि उपजिलाधिकारी प्रशासन के विरुद्ध तथा तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार के संबंध में शासन और उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। विरोध स्वरूप बार एसोसिएशन के अधिवक्ता सोमवार तथा मंगलवार 10 फरवरी को उपजिलाधिकारी प्रशासन के न्यायालय में न्यायिक कार्यों से व्रत रहेंगे। बैठक में अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह के अलावा ज्ञानसिंह त्यागी, योगेश बिसारिया, श्रीराम, हरिओम यादव, प्रदीप कुमार, मुकेश कुमार सिंह, बागीश माहेश्वरी, हेमेंद्र सिंह, रामनाथ शर्मा, मंजू यादव, रामप्रकाश श्रीवास्तव, गिरीश कुमार, सतीश चंद्र, सोहनपाल, वीरपाल सिंह, आशीष कुमार शर्मा, अरविंद कुमार सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।