उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात जनसभा को संबोधित किया
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बाराबंकी के तहसील सिरौलीगौसपुर के ग्राम दुल्हदेपुर में जन सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि जो लोग बाबरी ढांचे का सपना देख रहे हैं उन्हें बता देना चाहता हूं वो कयामत का दिन कभी नहीं आयेगा। हिन्दुस्तान में कायदे से रहना सीखो और यंहा का कानून मानो।यंहा का कानून मानोगे और कायदे से रहोगे,तो फायदे में रहोगे जो कानून तोड़ेगा वह जहन्नुम में जायेगा। श्रीराम जानकी मंदिर कुटी दुल्हदेपुर स्थित एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने पंहुचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने उदबोधन में आगे कहा कि ये डबल इंजन की सरकार है।हम लोगों ने कहा था ना रामलला हम आंएगे मंदिर वहीं बनाएंगे।बन गया न मंदिर कोई संदेह है। उन्होंने कहा कि जो राम को भूल जाते हैं भगवान राम भी उनको भूल चुके हैं।अब उनकी नैय्या कभी पार नहीं होगी। उन्हें कभी आगे नहीं बढना।राम द्रोहियों के लिए अब कोई जगह नहीं जो राम भक्तों पर गोली चला रहे थे अब इन लोगों के लिए कोई जगह नहीं।राम सबके हैं इसमें भेद नहीं। कुछ अवसर वादी राम को भूल जाते हैं। मुख्यमंत्री ने अपने उदबोधन में आगे कहा कि 2017 से पहले कोई सुरक्षित नही था हम सब भारतीय एक श्रेष्ठ भारत का निर्माण करें पहले गरीबों की जमीन पर कब्जा हो जाता था। सरकार बदलते ही सारी अराजकता गायब हो गई हमारी सरकार में सब सुरक्षित हैं।बेटी सुरक्षित होगी तो समाज अपने आप सुरक्षा का एहसास करेगा।ब्यापारी सुरक्षित होगा तो तरक्की होगी,पहले बेतन देने को पैसा नहीं होता था,आज सभी को बेतन समय पर मिल रहा है। सरकार करोड़ों लोगों को पेंशन दे रही है प्रदेश तरक्की कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।जो कानून अपने हाथ लेगा।तो कानून उसे ऐसा सबक सिखायेगा की पीढ़ियां याद रखेंगी। योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि मोदी जी आये तो गरीबों को घर मिले पहले गरीबों के घर नहीं बन पाये मोदी जी आये तो यू पी के 60 लाख गरीबों को प्रधानमंत्री आवास मिले पहले गांवों में विजली नहीं थी सड़कों पर गन्दगी थी अब घर घर शौचालय बन गये साफ पानी मुहैय्या कराया जा रहा है। पहले विजली चुनिंदा जिलों को ही विजली मिलती थी।अब सभी 75 जिलों को विजली मिल रही है। उन्होंने कहा कि 500 साल में कई राजा महाराजा आये देश 1947 में आजाद हुआ सरकारें बनती रहीं लेकिन किसी के मन में ये बात नहीं आयी कि अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बने। मंदिर भाजपा की सरकार में बना आज वंहा लाखों भक्त दर्शन करने जा रहे हैं। लोकेश्वर महादेव पवित्र धाम की कायाकल्प का कार्य चल रहा है।इस धरती पर हाकी के महान खिलाड़ी पद्म सम्मान से सम्मानित बाबू के डी सिंह का जन्म हुआ था।उनकी हवेली विकने वाली थी लेकिन सरकार ने उसे विकने नहीं दिया अपने खर्चे से वहां भब्य स्मारक बनवाया जा रहा है जिससे जनपद का नौजवान उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ सके। योगी आदित्यनाथ ने प्रगतिशील किसानों ने आधुनिक खेती के जरिए जिले को नई पहचान दी है यंहा के किसान रामशरन वर्मा को पी एम नरेंद्र मोदी ने पद्म सम्मान से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की लोधेश्वर महादेव मंदिर में भी काशी विश्वनाथ की तर्ज पर भब्य कारिडोर बनाया जायेगा।इस मौके पर सुरेश राही सतीश चंद्र शर्मा, साकेन्द्र प्रताप वर्मा,दिनेश रावत, बैजनाथ रावत,पूर्व विधायक शरद अवस्थी, भुल्लन वर्मा जिलाध्यक्ष राजरानी रावत जिला पंचायत अध्यक्ष, अरविंद कुमार मौर्य पूर्व जिलाध्यक्ष, टाउन एरिया टिकैत नगर चेयरमैन जगदीश प्रसाद गुप्ता, आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के आयोजक 1008 महन्त बलराम दास ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।