कक्षा 12 के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई

निष्पक्ष जन अवलोकन

कक्षा 12 के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई

बदायूँ/बिल्सी। नगर के श्री महेश बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सोमवार को कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं द्वारा कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय का वातावरण भावुक और उल्लासपूर्ण रहा। प्रधानाचार्य डॉ. रोहिताश कुमार ने कक्षा 12 के विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उप प्रधानाचार्य आलोक सक्सेना ने छात्रों को अपने माता-पिता एवं विद्यालय का नाम रोशन करने की सीख देते हुए अग्रिम शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर अंकित चौहान, श्याम मौर्य, अनीता सोमानी, कोतमा देवी, नरेश चंद्र, रूप किशोर, मीनाक्षी, दीक्षा, नीरज, शिल्पी, सुमन, कुमकुम सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।