थाना मारकुण्डी पुलिस द्वारा क्रूरता पूर्वक 35 नफर पशुओं(भैसों ,पडवा) को लादकर परिवहन करने वाले 03 आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही अमल में लायी गयी।

थाना मारकुण्डी पुलिस द्वारा क्रूरता पूर्वक 35 नफर पशुओं(भैसों ,पडवा) को लादकर परिवहन करने वाले 03 आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही अमल में लायी गयी।

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह व क्षेत्राधिकारी मऊ फहद अली के पर्यवेक्षण में थाना मारकुण्डी पुलिस द्वारा डीसीएम में क्रूरता पूर्वक 35 नफर पशुओं(भैसों ,पडवा) को लादकर परिवहन करने वाले 03 आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही अमल में लायी गयी। अभियुक्तों का नाम पता का विवरण- 1.सब्बीर पुत्र हनीफ नि० सचौली थाना थरियाव जिला फतेहपुर 2.सहीम अली पुत्र मुख्तार अहमद नि0 पूरेइलियास खोजे का पुरवा थाना हुसैनगंज जिला फतेहपुर 3.वीरन सिंह पुत्र राजेन्द्र प्रकाश निवासी भदौइया हासिमपुर थाना थरियाव जिला फतेहपुर बरामदगी- 35 अदद पशु(भैंस, पडवा) संक्षिप्त विवरण- उल्लेखनीय है कि दिनांक 19.02.2026 को उ0नि0 अरविन्द कुमार सिंह थाना मारकुण्डी व उनकी टीम जो में रात्रि क्षेत्र भ्रमण व गश्त में रवाना होकर ग्राम छेरिहा मे मामूर थे कि मुखबिर खास द्वारा सूचना मिली कि ग्राम इटवा डुड़ैला UPMP के बार्डर से एक DCM वाहन संख्या UP71AT4159 मे अधिक संख्या मे पशु (भैंस, पडवा) को निर्दयता पूर्वक मुँह को रस्सी से बाँधकर मानिकपुर की तरफ ले जा रहे है। यदि जल्दी करेगे तो पकडे जा सकते है। पुलिस टीम द्वारा थाना तिराहा के पास बैरियर लगा कर सघन चैकिंग के दौरान एक डीसीएम वाहन का नंबर UP 71AT4159 को रोका गया जिसमे भैस, पडवा को बेरहमी से ठूस कर निर्दयता पूर्वक लादे हुए थे। ड्राइवर व कैबिन में बैठे हुए व्यक्तियों को नीचे उतार कर नाम पता पूछते हुए गाड़ी में लादे जाने वाले पशुओं के बारे मे पूछा गया तो पहला ने अपना नाम सब्बीर पुत्र हनीफ नि० सचौली थाना थरियाव जिला फतेहपुर दूसरा ने अपना नाम सहीम अली पुत्र मुख्तार अहमद नि0 पूरेइलियास खोजे का पुरवा थाना हुसैनगंज जिला फतेहपुर तीसरा ड्राइवर ने अपना नाम वीरन सिंह पुत्र राजेन्द्र प्रकाश निवासी भदौइया हासिमपुर थाना थरियाव जिला फतेहपुर बताया तथा एक स्वर में बताये कि DCM में 35 अदद भैंस, पडवा हमलोग सतना म0प्र0 से लादकर फतेहपुर उ0प्र0 मे बेचने के लिए ले जा रहे है। पशुओं के अधिकारिता तथा खरीद फरोक्त तथा परिवहन से सम्बन्धित कागजात तथा वाहन के कागजात व ड्राइवर से ड्राइवरी लाइसेन्स की मांग मौके पर की गयी तो दिखा नहा सके। उक्त व्यक्तियों के विरुद्ध थाना मारकुण्डी में मु0अ0सं0 10/2026 धारा 11 (घ)(ड) पशु क्रूरता अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।। गाड़ी पर चढ़कर एक-एक करके सभी भैस,पडवा को उतारा गया तो देखा कि कई भैसों ,पडवा के शरीर का भाग कट पीटा है पशुओं तथा वाहन को थाना परिसर मे लाकर खड़ा किया गया तथा ग्राम चौकीदारों की मदद से चारा तथा पानी खिलाया जा रहा है। चोटहिल जानवरों के इलाज व मेडीकल परीक्षण हेतु अलग से रिपोर्ट प्रेषित की जायेगी।