तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मां-बेटी समेत तीन घायल, दो की हालत गंभीर

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मां-बेटी समेत तीन घायल, दो की हालत गंभीर

निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर (बाराबंकी)। महमूदाबाद रोड स्थित मदनपुर गांव में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मां-बेटी समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, मदनपुर निवासी उर्मिला देवी (32) अपनी 10 वर्षीय बेटी शालिनी के साथ खेत से मजदूरी कर घर लौट रही थीं। इसी दौरान खाजादेवी मंदिर के पास पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उर्मिला देवी और बाइक सवार शनि (30) पुत्र पप्पू, निवासी मदनपुर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि शालिनी को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और 102 एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी फतेहपुर पहुंचाया गया। वहां मौजूद डॉ. देशराज ने प्राथमिक उपचार के बाद उर्मिला देवी और शनि की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि शालिनी को उपचार के बाद घर भेज दिया गया।