तहसील सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के ग्राम खजुरी में 21 व 22 जनवरी को विराट कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन
निष्पक्ष जन अवलोकन जितिन रावत।। सिरौलीगौसपुर। अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल महोत्सव ग्राम खजुरी में 21 व 22 जनवरी को होगी। उक्त आशय की जानकारी देते हुए क्षत्रिय महासभा के वरिष्ठ सचिव डॉ उदय प्रताप सिंह,उनके भाई डाक्टर देव प्रताप सिंह के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भूटान, नेपाल,भारत के विभिन्न राज्यों दिल्ली राजस्थान मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश हरियाणा, हिमाचल प्रदेश आदि स्थान से विख्यात पहलवानों द्वारा कुश्ती प्रतियोगिता होनी है।