राजकीय इण्टर कालेज सिरौलीगौसपुर में चल रहे जनगणना प्रशिक्षण का दूसरा सत्र समाप्त तीसरा शुरु
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।राजकीय इंटर कॉलेज में सोमवार को आगामी जनगणना के दूसरे बैच के प्रशिक्षण का दूसरा दिन आयोजित किया गया। इस दौरान प्रगणकों और सुपरवाइजरों को जनगणना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को जनगणना के मोबाइल ऐप, पोर्टल के उपयोग और फॉर्म भरने की बारीकियों से अवगत कराया गया। मास्टर ट्रेनरों ने पूरी प्रक्रिया का प्रदर्शन डेमो के माध्यम से किया।उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज और तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने प्रशिक्षण ले रहे कर्मचारियों से जनगणना प्रक्रिया के संबंध में सवाल-जवाब कर उनकी समझ का आकलन किया।उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज ने जनगणना कार्य में किसी भी प्रकार की त्रुटि न करने पर जोर दिया। उन्होंने डेटा की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी कॉलमों को अत्यंत सावधानी से भरने के निर्देश दिए।इस अवसर पर राजकीय इंटर कालेज के प्रधानचार्य अनन्त कुमार यादव, रश्मि शुक्ला, श्यामजी, मनीष वैसवार आदि लोग मौजूद रहे।









