बाइक से बाइक की टक्कर में चार गम्भीर रूप से घायल संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में प्राथमिक उपचार कर 3 जिला अस्पताल रेफर- कर दिया है
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। बाइक से बाइक की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से हुए घायल मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घायलों को संयुक्त चिकित्सालय सिरौली गौसपुर में भर्ती कराया है। बदोसरांय से सिरौलीगौसपुर उधौली मार्ग पर ब्लाक सिरौलीगौसपुर के गेट के पास अपाची बाइक से तहसील की ओर से सिरौलीगौसपुर गांव को एक शादी समारोह में आ रहे दरिया बाद के रामचबूतरा पास के रहने वाले रामनेवाज भानू उम्र 25 वर्ष सचिन 20 वर्ष,व अमरजीत 22 वर्ष जो कि शराब के नशे में थे और बाइक इतनी तेज थी कि कि ब्लाक से निकल रहे लघु सिंचाई विभाग के बी टी सचिन उम्र करीब 35 वर्ष की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी बाइक करीब 6 फिट ऊंचाई से फिल्मी स्टाइल में नीचे गिरी। मौके पर उपस्थित लोगों ने चारों घायलों को तुरन्त संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर पंहुचाया जिसमे तीन घायलों की हालत गंभीर देखते हुए इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सक डाक्टर अजीत सिंह ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर-कर दिया है।









