जनपद स्तरीय पीएम श्री वार्षिकोत्सव, खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता भव्य रूप से संपन्न
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। बाराबंकी। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत जनपद स्तरीय पीएम श्री विद्यालय योजना के वार्षिकोत्सव, खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का भव्य आयोजन पुलिस लाइन मैदान, बाराबंकी में बड़े उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक द्वारा विधिवत रूप से माँ सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। दौड़ प्रतियोगिता के परिणाम प्रतियोगिता में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। 50 मीटर प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में निक्की ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।50 मीटर प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में राजेंद्र शर्मा प्रथम रहे। 200 मीटर बालिका वर्ग में आराध्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।200 मीटर बालक वर्ग में मृदुल सिंह प्रथम रहे।उच्च प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में अंशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। टीम खेल प्रतियोगिताएं खो-खो एवं कबड्डी प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिता में कुल 18 पीएम श्री विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। टीम प्रतियोगिता के लिए चार हाउसों का गठन किया गया— प्रियंका इंग्ले हाउस दूती चंद हाउस अंजू बॉबी जॉर्ज हाउस रितु नेगी हाउस उच्च प्राथमिक एवं प्राथमिक स्तर के बालक एवं बालिका वर्ग में विभिन्न हाउसों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता एवं उपविजेता स्थान प्राप्त किए। अंजू बॉबी जॉर्ज हाउस, प्रियंका इंग्ले हाउस, दूती चंद हाउस एवं रितु नेगी हाउस के बीच कड़ा मुकाबला रहा। खिलाड़ियों ने अनुशासन, टीम भावना एवं खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। गरिमामयी उपस्थिति इस अवसर पर विश्वजीत राय अवर अभियंता निर्माण , पुनीत श्रीवास्तव जिला समन्यवक नंदन, जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता ,सुधा जायसवाल जिला समन्वयक , एस आर जी अवधेश पांडेय,जिला व्यायाम शिक्षिका रितु पाठक, जिला व्यायाम शिक्षक अनिल सिंह, जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) विनीत मिश्रा, जिला समन्वयक (एमडीएम) पीयूष श्रीवास्तव, दिवाकर , ऋषि टंडन, दिलीप तिवारी, पंकज वर्मा सुरेंद्र जायसवाल ब्लॉक व्यायाम शिक्षक हरख मनोज चौधरी , विपिन, राज कुंवर दुबे,पंकज वर्मा की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी मंच संचालन प्रदीप श्रीवास्तव एवं सुभाष तिवारी जी द्वारा किया गया, जिससे पूरे आयोजन में उत्साह एवं अनुशासन बना रहा। अपने संबोधन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है, जिसमें शैक्षिक गुणवत्ता के साथ-साथ खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को भी समान महत्व दिया जाता है। उन्होंने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए अनुशासन एवं खेल भावना बनाए रखने का संदेश दिया।