जगदीश सिंह लोधी वीबीजी राम जी जन जागरण अभियान के जिला संयोजक नियुक्त

जगदीश सिंह लोधी वीबीजी राम जी जन जागरण अभियान के जिला संयोजक नियुक्त

निष्पक्ष जन अवलोकन। अरविन्द कुमार पटेल। ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा जिलाध्यक्ष पंडित हरिश्चंद्र रावत ने पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी को 'वीबीजी राम जी' जन जागरण अभियान का जिला संयोजक मनोनीत किया है। उनके साथ सुरेश कुमार टोंटे (अध्यक्ष किसान मोर्चा), सुरेन्द्र सिंह रजक (अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा) और वरिष्ठ नेता मोहन रैकवार को जिला सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिलाध्यक्ष पंडित हरिश्चंद्र रावत ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा के स्थान पर लाए गए नए 'जी राम जी' कानून (G-RAM-G Act 2025) के तहत अब मजदूरों को 100 के बजाय 125 दिन के काम की कानूनी गारंटी मिलेगी। इस नए कानून की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि एक सप्ताह के भीतर मजदूरी का भुगतान अनिवार्य होगा। यदि 15 दिनों में भुगतान नहीं हुआ, तो मजदूरों को 0.05% की दर से अतिरिक्त ब्याज दिया जाएगा। मनोनयन पर जिला कार्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई। जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप चौबे, हरीराम निरंजन, रमेश कुमार सिंह लोधी, जिला महामंत्री बब्बू राजा बुन्देला सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।