चित्रकूट चकबन्दी प्रक्रियाधीन ग्रामों में उप संचालक चकबन्दी चित्रकूट द्वारा आयुक्त , उ०प्र० लखनऊ व जिलाधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत पहाड़ी में 'ग्राम चौपाल संपन्न

चित्रकूट  चकबन्दी प्रक्रियाधीन ग्रामों में उप संचालक चकबन्दी चित्रकूट द्वारा आयुक्त , उ०प्र० लखनऊ व जिलाधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत पहाड़ी में 'ग्राम चौपाल संपन्न
चित्रकूट  चकबन्दी प्रक्रियाधीन ग्रामों में उप संचालक चकबन्दी चित्रकूट द्वारा आयुक्त , उ०प्र० लखनऊ व जिलाधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत पहाड़ी में 'ग्राम चौपाल संपन्न

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।चकबन्दी आयुक्त , उ०प्र० लखनऊ व जिलाधिकारी महोदय, चित्रकूट के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 24.02.2026 को ग्राम पहाड़ी बुजुर्ग पर० व तह० कर्वी जनपद चित्रकूट के पंचायत भवन में अधोहस्ताक्षरी की अध्यक्षता में 'ग्राम चौपाल' का आयोजन किया गया। ग्राम चौपाल में बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी चित्रकूट, चकबन्दी अधिकारी पहाड़ी, सहायक चकबन्दी अधिकारी, चकबन्दीकर्ता, चकबन्दी लेखपाल तथा ग्राम प्रधान, सदस्यगण चकबन्दी समिति एवं अधिसंख्य कृषकगण उपस्थित रहे। ग्राम पहाड़ी बुजुर्ग पर० व तह० कर्वी का उ०प्र० जोत चकबन्दी अधिनियम की धारा 4(2) के अन्तर्गत प्रथम चक की चकबन्दी हेतु गजट दिनांक 28.12.2013 को हुआ था। ग्राम में धारा 4(2) का प्रकाशन दिनांक 29.08.2016 धारा 7 का प्रकाशन दिनांक 05.01.2025, धारा 8 का प्रकाशन दिनांक 28.11.2025 को किया जा चुका है। ग्राम चौपाल में कृषकों को चकबन्दी प्रक्रिया एवं उसके लाभों के बारे में अवगत कराया गया तथा कृषकों की जिज्ञासाओं एवं समस्याओं का सुनकर त्वरित समाधान / निस्तारण कराया गया। कृषकगणों को अवगत कराया गया कि ग्राम में जोत चकबन्दी अधिनियम की धारा 9 के अन्तर्गत सहायक चकबन्दी अधिकारी पहाड़ी प्रथम द्वारा ग्राम के गाटों का विनिमय अनुपात का निर्धारण किया जा रहा है। बैठक में उपस्थित राधा पत्नी छेदीलाल निवासी ग्राम द्वारा कब्जा न दिलाये जाने की शिकायत की गई, जिस पर चकबन्दी लेखपाल द्वारा अवगत कराया गया कि परिवादिका का प्रकरण आबादी से आच्छादित है, जो भाग खाली पड़ा था उस पर कब्जा दिला दिया गया है। शुभम पाण्डेय पुत्र रमाकान्त पाण्डेय द्वारा अवगत कराया गया कि डिफेंस कॉरिडोर के अन्तर्गत उनका बैनामा नहीं कराया जा रहा है, जिस पर चकबन्दी लेखपाल को निर्देशित किया गया कि तहसीलदार कर्वी से संपर्क कर दिनांक 25.02.2026 तक नियमानुसार बैनामा कराया जाय। चुनकौना पुत्र पयासी निवासी ग्राम द्वारा डिफेंस कॉरिडोर का मुआवजा दिलाये जाने की मांग की गई। जिस चकबन्दी लेखपाल द्वारा अवगत कराया गया कि परिवादक का रकबा डबल है जिसके कारण मुआवजे का भुगतान अवरुद्ध है। परिवादक को अवगत कराया गया कि ग्राम में धारा 9 के प्रकाशन के उपरान्त न्यायालय चकबन्दी अधिकारी पहाड़ी द्वारा पारित आदेश के उपरान्त मुआवजे का भुगतान नियमानुसार कर दिया जायेगा। ग्राम चौपाल में उपस्थित अन्य कृषकों द्वारा ग्राम में प्रचलित चकबन्दी प्रक्रिया से सन्तोष व्यक्त करते हुए ग्राम की चकबन्दी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से शीघ्र पूर्ण किये जाने की मांग की गई। चकबन्दी अधिकारी / सहायक चकबन्दी अधिकारी को निर्देशित किया गया कि ग्राम में नियमित रूप से बैठक कर समय-समय पर कृषकों के समक्ष उत्पन्न समस्याओं का प्रभावी निराकरण करते हुए कृषकों से परस्पर समन्वय स्थापित कर ग्राम में चकबन्दी कार्य लक्ष्यानुसार पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। ग्राम चौपाल में उपस्थित चकबन्दीकर्ता एवं चकबन्दी लेखपाल को निर्देशित किया गया कि ग्राम प्रधान की उपस्थिति में ग्रामसभा भूमि का स्थलीय सत्यापन किया जाये, यदि मौके पर किसी का कब्जा पाया जाता है तो तहसील स्टाफ से संपर्क कर उसको कब्जामुक्त किये जाने की कार्यवाही की जाये। अन्त में ग्राम चौपाल में उपस्थित समस्त कृषकों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए ग्राम चौपाल की कार्यवाही समाप्त की गई।