चाचा नेहरू का जन्मदिन व शिक्षक दिवस उत्सव: बच्चों की खुशियों से महका परिसर
निष्पक्ष जन अवलोकन। रामेश्वर विश्वकर्मा रुद्रपुरी।
देवरिया। संलग्न प्राथमिक एवं इंटरमिडिएट कॉलेज पिण्डी में शुक्रवार को चाचा नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस तथा शिक्षक दिवस बड़ी धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों को उपहारस्वरूप कॉपी, पेंसिल, कलम व जलपान (लालमोहन, लड्डू और समोसे) प्रदान किए गए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान खिल उठी और पूरा विद्यालय परिसर उत्साह से भर गया। कार्यक्रम में शिक्षकों व कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में संगीताचार्य नित्यानंद, राम अजोर चौहान, श्रीमती मिथिलेश, सोनम शर्मा, रत्नेश तिवारी, डॉ. आर. के. यादव, बलबीर गुप्ता, राजेश गुप्ता, वेद प्रकाश सिंह, सुनील कुमार तिवारी, कृष्णकिंकर तिवारी, मुक्तिनाथ मिश्रा, सजीवन लाल वर्मा, डॉ. महेंद्र राय, गुफरान खान, विजय सिंह, सुनील चौधरी, नागेंद्र कुमार, भरत यादव, कुसुमलता यादव, जयराम तिवारी, राजेश कुमार पाठक, राम बहादुर यादव, रजनीश वर्मा, श्रीमती आशा, राजेश यादव, रत्नेश यादव और जयराम का विशेष योगदान रहा। उक्त अवसर पर विद्यालय प्रबंधक राजीव राम त्रिपाठी ने सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा आगत अतिथियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।