क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने न्याय के देवता शनिदेव जी महराज की पूजा अर्चना कर रोजी-रोजगार में बरकत की कामना किया है।
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर। श्री कोटवाधाम चौराहे पर स्थित श्री हनुमान जी,ब्रह्मदेव जी एंव न्याय के देवता शनिदेव जी महराज के क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने दर्शन पूजन कर मनवांछित फलों की प्राप्ति रोजी रोजगार में बरकत की कामना किया है। शनिवार की ब्रह्ममुहुर्त से ही न्याय के देवता शनिदेव जी महराज को जल काले तिल से अभिषेक एंव कडुवा तेल अर्पित किया। ब्रहृमदेव जी को जल पुष्प अर्पित कर हनुमान जी महराज को लडडू भोग लगाकर मनवांछित फलों की प्राप्ति की कामना किया। उक्त स्थल की देखरेख कार्यकर्ता श्री मती गुड़िया देवी ने बताया है कि आगामी 17 जनवरी शनिवार को शनिदेव जी महराज की मूर्ति की स्थापना के एक वर्ष पूर्ण होने पर विशाल भन्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद व गैर जनपदों से बडी संख्या में लोग भन्डारे में प्रसाद ग्रहण कर अपने को कृतार्थ करेंगे।