साइबर ठगी के शिकार को खाते मे वापस मिली नगदी

निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह  बाराबंकी | एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक को टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर पैसा दुगुना कराने के नाम पर धोखाधड़ी कर लेने की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए साइबर सेल द्वारा पीड़ित के 77,400 रुपये   वापस कराया गया             आवेदक मोहित मिश्रा पुत्र शिवगोबिंद मिश्रा, निवासी ओमनगर नई बस्ती, थाना कोतवाली नगर, द्वारा व्हाट्सएप पर संपर्क कर टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर पैसा दुगुना कराने के नाम पर धोखाधड़ी कर लेने के सम्बन्ध में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया था । संदर्भित प्रकरण में पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी संगम कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंक,मर्चेंट से समन्वय स्थापित कर 77,400 रुपये  को पीड़ित के खाते में वापस कराया गया।