सडक दुर्घटना में ग्राम विकास अधिकारी घायल संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में चल रहा है उपचार
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर। सडक दुर्घटना में ग्राम विकास अधिकारी हुये चोटिल संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में चल रहा है उपचार। गुरुवार को कस्बा बदोसरांय मे अपराह्न 1 बजे राजाराम गुप्ता रेस्टोरेंट के सामने तेजी से जा रही बाइक ने विकास खंण्ड सिरौलीगौसपुर में तैनात ग्राम विकास अधिकारी वीरेन्द्र तिवारी को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक चालक भी चोटिल हुआ। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को एम्बुलेंस से संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर पंहुचाया जहा वीरेन्द्र तिवारी का उपचार चल रहा है।बाइक सवार को मामूली चोटें आई थीं जिसका प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया है।उधर ग्राम विकास अधिकारी वीरेन्द्र तिवारी का उपचार संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में चल रहा है। सूचना मिलने पर खंण्ड विकास अधिकारी संजीव कुमार गुप्ता, सहायक विकास अधिकारी पंचायत मनोज मिश्रा, विवेक कुमार, राजेश कुमार, कुलदीप वर्मा, तेजभान वर्मा, अरविंद कुमार यादव,परमानंद, निसार मेंहदी प्रधान, दयाशंकर शुक्ला मनीष शुक्ला, ललित शुक्ला सहित दर्जनों लोगों ने अस्पताल पंहुच कर वीरेन्द्र तिवारी का कुशल क्षेम पूंछा और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।