संत कबीर नगर के छात्रों का कमाल, जेईई में पहले प्रयास में बड़ी सफलता
गेटवे एकैडमी के छात्रों की शानदार कामयाबी
संत कबीर नगर 23 फरवरी। उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर से एक अच्छी खबर सामने आई है। जिले के दो होनहार छात्रों ने देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई (JEE) में पहले ही प्रयास में शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।
संस्थान गेटवे एकैडमी के मैनेजिंग डायरेक्टर शुभांशु द्विवेदी का कहना है कि सीमित संसाधनों के बावजूद जिले के छात्र राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा है। छात्र विपुल कुमार ने 99.58 प्रतिशत अंक हासिल किए, जबकि सुमित मौर्या ने 97.68 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। हमारे छात्रों ने मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। यह पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। दोनों छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया। छात्रों की इस सफलता से परिवार, शिक्षकों और स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। सभी ने दोनों छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। फिलहाल, संत कबीर नगर के इन मेधावी छात्रों की सफलता से पूरे इलाके में गर्व और उत्साह का माहौल है।