श्रीराम कथा का पूर्णाहूति व विशाल भण्डारे के साथ समापन
निष्पक्ष जन अवलोकन : नूर मोहम्मद मसौली, बाराबंकी। ग्राम बड़ागांव मोहल्ला नालीपार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में चल रही श्रीराम कथा का पूर्णाहूति एवं विशाल भण्डारे के साथ भव्य समापन हुआ। कथा व्यास उमेश महाराज ने अपने प्रवचन में बताया कि भक्ति के भावसागर में गोते लगाने से भक्त को असीम सुख की अनुभूति होती है और ईश्वर की सच्ची भक्ति से ही जीवन को मुक्ति मिलती है। उन्होंने कहा कि जब तक भक्त के अंतर्मन और विचारों में सच्ची श्रद्धा नहीं होगी, तब तक प्रभु की कृपा प्राप्त नहीं हो सकती। सच्चा भक्त वही है जो ईश्वर के प्रति पूर्ण समर्पण का भाव रखता है। भण्डारे में मसौली, बड़ागांव, धरौली, नसीर नगर, ज्योरी नोबस्ता, मोहल्ला भूलीगंज, मसौली बाजार, कपिल नगर सहित आसपास के गांवों से आए श्रद्धालुओं ने पूड़ी, सब्जी व बूंदी का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर श्रवण कुमार कश्यप, कृष्ण कुमार कश्यप, पूर्व प्रत्याशी अमरीश रावत, सुरज लाल यादव, भोला सिंह, मास्टर सुरजन यादव, रोहित यादव, अमित यादव, अखिल गुप्ता, कांशीराम वर्मा, सुनील चौहान, राकेश कश्यप, राजमल रावत, किशन रस्तोगी, लल्लू यादव, कल्लू राम यादव सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।









