राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता में वीरेंद्र यादव ने जीता स्वर्ण व रजत पदक

राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता में वीरेंद्र यादव ने जीता स्वर्ण व रजत पदक

निष्पक्ष जन अवलोकन। रामेश्वर विश्वकर्मा रुद्रपुरी।

 रुद्रपुर (देवरिया)। स्थानीय निवासी वीरेंद्र कुमार यादव पुत्र रामानंद यादव ने राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र और प्रदेश का मान बढ़ाया। यह प्रतियोगिता 28 सितंबर से 01 अक्टूबर तक आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में आयोजित हुई, जिसमें देश के 29 राज्यों की टीमें शामिल हुईं। सीनियर "C" वर्ग (आयु 45 से 55 वर्ष) में प्रतिभाग करते हुए वीरेंद्र यादव ने दो अलग-अलग स्पर्धाओं में एक स्वर्ण पदक और एक रजत पदक अपने नाम किया। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर क्षेत्र में हर्ष और गर्व की लहर दौड़ गई।

 प्रतियोगिता के समापन समारोह में वर्ल्ड योगासन सेक्रेटरी एवं भारत योगासन सेक्रेटरी डॉ. जयदीप आर्य ने वीरेंद्र यादव को स्वर्ण व रजत पदक प्रदान कर सम्मानित किया। वीरेंद्र की इस उपलब्धि से न केवल एकौना बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है।