महिला दिवस पर अंर्तराष्ट्रीय जागरूकता कार्यक्रम स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित हुआ

महिला दिवस पर अंर्तराष्ट्रीय जागरूकता कार्यक्रम स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित हुआ

निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर(बाराबंकी) महिला दिवस पर अंर्तराष्ट्रीय जागरूकता कार्यक्रम स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित हुआ।कार्यक्रम आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत हुआ, जिसमें महिलाओं के स्वास्थ्य,अधिकारों और सरकारी योजनाओं पर जानकारी दी गई।स्वास्थ्यकर्मियों ने महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूकरहने,नियमित जांच कराने और सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।इस मौके पर आयुष्मान भारत योजना की जानकारी विस्तार से बताया कि यह योजना गरीब जरूरतमंद परिवारों को निःशुल्क उपचार की सुविधा प्रदान करती है। डॉ देशराज ने कहाकिमहिलाओं का स्वास्थ्य पूरे परिवार के स्वास्थ्य से जुड़ा होता है।महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता पर जोर दिया। फार्मासिस्ट जे.एन.पांडेय ने महिलाओं को दवाओं के सही उपयोग और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के बारे मेंजानकारी दी।स्टाफनर्स मंजू मिश्रा, सुरभिशुक्ला ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से संबंधित योजनाओं और सेवाओं पर प्रकाश डाला। आशा बहुओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम मे प्रतिभागियों ने महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने का संकल्पलिया। इस कार्यक्रम मे स्वास्थ्य केंद्र कर्मियों,आशा बहुएं और क्षेत्र के अनेकों लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्यसेवाओं के प्रति जागरूककरना और उन्हें सरकारी योजनाओं का अधिकलाभदिलाना था।