महिला के पर्स से सोने की झुमकी चोरी हो गईं।

महिला के पर्स से सोने की झुमकी चोरी हो गईं।

निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर(बाराबंकी )स्थानीय साप्ताहिक सट्टी बाजार में मंगलवार को होली की खरीदारी के दौरान एक महिला के पर्स से सोने की झुमकी चोरी हो गईं। भीड़ का फायदा उठाकर टप्पेबाजों ने करीब 90 हजार रुपये मूल्य के जेवर पार कर दिए। । रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम गौरा चक निवासी प्रीति यादव अपने पति अंकित यादव के साथ फतेहपुर में खरीदारी करने आई थीं। सट्टी बाजार में एक कपड़े की दुकान पर सामान देखते समय उनके कंधे पर टंगा पर्स टप्पेबाजों का निशाना बन गया। पर्स में एक जोड़ी सोने की झुमकी सहित अन्य सामान रखा था।भीड़ का लाभउठाकर, घात लगाए टप्पेबाजों ने चुपके से पर्स को काटा और उसमें से 90 हजार रुपये मूल्य की सोने की झुमकी निकाल लीं। कुछ देर बाद जब प्रीति यादव ने अपना पर्स खुला देखा तो वह घबरा गईं। जांच करने पर उन्हें झुमकी गायब मिली। उन्होंने तुरंत अपने पति को इसकी जानकारी दी।दंपती ने दुकानदारों और राहगीरों से पूछताछ की और काफी देर तक खोजबीन की, लेकिन टप्पेबाज मौके से फरार हो चुके थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी और संदिग्धों की तलाश में जुट गई। हालांकि, देर शाम तक टप्पेबाजों का कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है। कस्बा चौकी इंचार्ज अजय पांडेय ने बताया कि इस संबंध में तहरीर प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है।