ब्लाक सभागार में खंण्ड विकास अधिकारी संजीव कुमार गुप्ता ने कन्या भोज का आयोजन किया

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।तहसील सिरौली गौसपुर क्षेत्र के ब्लॉक सभागार में मंगलवार को कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम खंड विकास अधिकारी संजीव कुमार के नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान और नवरात्रि के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर क्षेत्र की कन्याओं को ब्लॉक सभागार में आमंत्रित किया गया। उन्हें दही, जलेबी, फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया, जिसके बाद उनकी आरती उतारी गई। खंड विकास अधिकारी और ब्लॉक के अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों ने कन्याओं को थाली ग्लास ,पानी की बोतल पेंसिल बाक्स, रुमाल दान-दक्षिणा के साथ उपहार भी भेंट किए। कार्यक्रम दोपहर करीब एक बजे शुरू हुआ। खंड विकास अधिकारी ने इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण अभियान पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाना है, जिसके लिए स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से उन्हें सशक्त करने की बात कही। इसके अतिरिक्त, खंड विकास अधिकारी ने नवरात्र के अवसर पर ब्लॉक परिसर में बने अधूरे मंदिर के जीर्णोद्धार की भी घोषणा की। कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी पंचायत मनोज मिश्र, सहायक विकास अधिकारी कोऑपरेटिव आशीष वर्मा,सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण,अवर अभियंता ग्रामीण चेतराम,एपीओ रेनू,बाल विकास परियोजना अधिकारी अर्चना वर्मा, सुपरवाइजर नीतू सिंह, अर्चना सिंह,बीएमएम अंजली यादव, मोहम्मद इमरान, पंचायत सचिव कुलदीप वर्मा, राजेश कुमार, मनीष शुक्ला, सुरेश कुमार, सतीश वर्मा, बीरेंद्र तिवारी, ज्योति चौहान,आंगनबाड़ी कार्यकत्री प्रतिमा यादव,शिवम बाजपेई, विजय कुमार सहित ब्लॉक के सभी अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।