ब्रजक्षेत्र संगठन मंत्री बने चंद्रसैन

निष्पक्ष जन अवलोकन

ब्रजक्षेत्र संगठन मंत्री बने चंद्रसैन

बदायूं/बिल्सी। भारतीय हलधर किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह सोंलकी ने बिल्सी नगर के मोहल्ला संख्या एक निवासी चंद्रसैन माहेश्वरी को ब्रजक्षेत्र संगठन मंत्री नियुक्त किया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय महासचिव अवधेश माहेश्वरी लड्डा की संस्तुति पर की गई। यह दायित्व एटा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सौंपा गया।