फ्यूचर लीडर्स स्कूल में वार्षिक परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन
निष्पक्ष जन अवलोकन
बिल्सी (बदायूं) ।फ्यूचर लीडर्स स्कूल में कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए वार्षिक परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह बड़े ही उत्साह एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बदायूं, वर्षा यादव के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए प्रमाण पत्र, ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह में चार चांद लगा दिए तथा उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि वर्षा यादव ने अपने संबोधन में कहा कि “विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और शिक्षा ही उन्हें सही दिशा प्रदान करती है। फ्यूचर लीडर्स स्कूल द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु किए जा रहे प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं।” उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में उदय सिंह गौड़, दीपक चौहान, डॉ. राजीव कुमार सिंह, एडवोकेट राजेन्द्र मौर्य, प्रमोद सिंह, हेमेन्द्र सिंह, आशीष शर्मा एवं भगवान स्वरूप सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस दौरान कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों के शैक्षणिक परिणाम घोषित किए गए तथा विभिन्न पुरस्कार जैसे मल्टी टैलेंटेड अवार्ड, बेस्ट ओरेटरी अवार्ड, हाईएस्ट अटेंडेंस अवार्ड, जीनियस अवार्ड एवं बेस्ट इन क्रिटिकल थिंकिंग अवार्ड प्रदान किए गए। कक्षा-वार परिणाम कक्षा 3: प्रथम – पीयूष, अंशिका शाक्य द्वितीय – वर्तिका, इशू शर्मा तृतीय – वरदान शर्मा, युग तोमर कक्षा 4: प्रथम – बॉबी शाक्य, मुस्कान यादव, हिमांशु रावल द्वितीय – आराध्यम सिंह, दृष्टि सिन्हा, अंशिका कुमारी तृतीय – भुवनेश कुमार, राम शंखधार, अक्षय प्रताप सिंह कक्षा 5: प्रथम – गोविंद पराशरी, सृष्टि शाक्य द्वितीय – गुनगुन सिंह, माधव शर्मा तृतीय – विवान भारद्वाज, भूमिका चौहान कक्षा 6: प्रथम – देव प्रताप सिंह, सृष्टि सिंह द्वितीय – आराध्या शर्मा, राघव भगेल तृतीय – शिवाक्ष गुप्ता, शगुन कक्षा 7: प्रथम – आरुषि शाक्य द्वितीय – इशिता कुमारी तृतीय – अक्ष सिंह कक्षा 8: प्रथम – राधिका द्वितीय – अनुष्का तृतीय – निर्भय पराशरी विद्यालय के डायरेक्टर वी.पी. सिंह ने सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए छात्रों को जीवन में सफलता प्राप्त करने हेतु निरंतर परिश्रम करने की प्रेरणा दी। प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने अभिभावकों को सुझाव दिए कि वे बच्चों की पढ़ाई को घर पर रोचक बनाएं और उनकी प्रतिभा को निखारने में सहयोग करें। कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावशाली संचालन (एंकरिंग) सिदरा खान एवं केशव शर्मा द्वारा किया गया, जिन्होंने अपनी प्रभावशाली शैली से पूरे समारोह को आकर्षक एवं व्यवस्थित बनाए रखा। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विद्यालय प्रबंधन ने सभी शिक्षकों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। अंत में सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए समारोह का समापन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह, अकादमिक हेड सी.के. शर्मा, कोऑर्डिनेटर परमेंद्र सिंह, विशेष सिंह, दीपक शर्मा, सोनिया गुप्ता, निकिता गुप्ता, परस चंद्र सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।









