बिल्सी में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव, संकट मोचन दरबार में हुए विविध धार्मिक आयोजन,

निष्पक्ष जन अवलोकन

बिल्सी। बिल्सी में हनुमान जन्मोत्सव का पर्व श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। पूरे नगर को सतरंगी लाइटों और गुब्बारों से सजाया गया, वहीं विभिन्न स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रमों और भंडारों का आयोजन कर श्रद्धालुओं ने आस्था का परिचय दिया। मोहल्ला नंबर 4 स्थित श्री संकट मोचन दरबार में सुबह से ही उत्सव जैसा माहौल रहा। अपराह्न 11:00 बजे यहां विशाल हनुमान अष्टक हवन का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस दौरान विधायक हरीश शाक्य अपने समर्थकों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। दरबार के महंत संजय शर्मा ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। इसके बाद महाआरती संपन्न हुई तथा 501 कन्याओं का पूजन एवं भोज कराया गया। साथ ही 256 व्यंजनों का भोग लगाकर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। शाम के समय वरिष्ठ नागरिकों एवं मीडियाकर्मियों को शॉल व पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।